श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र शिरड़ शहापुर
श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र शिरड़ शहापुर (महाराष्ट्र) के परभणी जिले में है | बस्मतनगररेलवे स्टेशन से २२ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | शिरड़ शहापुर एस.टी.बस की सुविधा भी उपलब्ध है |
यह क्षेत्र श्री १००८ मल्लिनाथ को समर्पित है | यहाँ भट्टारक देवेन्द्र कीर्ति की नसिया भी है |
जिनालय में प्रवेश करते ही सामने गर्भगृह है जो पूर्वाभिमुख है | इसमें वेदी पर मल्लिनाथ भगवान की अर्ध पद्मासन श्यामवर्ण की ४ फिट ऊँची प्रतिमा विराजमान है | मूर्ति के कर्ण स्कंध चुम्बी है | प्रतिमा के स्कंध पर जटाए बिखरी हुई है | मूर्ति अत्यंत मनोज्ञ है |

|